माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार,

जौनपुर। नवरात्रि के समय माँ दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को  मछलीशहर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसने माँ दुर्गा पर अपशब्दों का प्रयोग करके सोशल मीडिया में वायरल किया था।  पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। 
जिले के  मछलीशहर  कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक  दिनेश प्रकाश पाण्डेय ने सत्यनारायण मौर्य पुत्र स्व0 सीताराम मौर्या निवासी कृपाशंकर नगर कस्बा व थाना मछलीशहर को गिरफ्तार किया है। 
गिरफ्तार अभियुक्त ने नवरात्रि माँ दुर्गा पर अभद्र, अमर्यादित टिप्पणी किया  था। 
जिसके बाद से विभिन्न हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया था। मामले  की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक मछली शहर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मु0अ0सं0 251/21 धारा 153A IPC, 295A IPC व 67 IT Act तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन पुलिस की दबिश के चलते आरोपी युवक फरार हो गया था। 

*शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर: एसपी*
जौनपुर। सोशल मीडिया पर अमर्यादित टिप्पणी करने वालों के खिलाफ जिले की पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। चाहे पाकिस्तान जिंदाबाद करने का मामला हो,  या देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले हों।
 ऐसे समाज विरोधी शरारती तत्वों की खोजबीन पुलिस ने शुरू कर दी है।  पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि जिले की पुलिस टीम ऐसे संदिग्ध लोगों को चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर रही है। दोषियों  को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments