पीस पोस्टर कांटेस्ट में बच्चों ने पेंटिग के जरिए दिया विश्व को शांति का संदेश

*पीस पोस्टर कांटेस्ट में बच्चों ने पेंटिग के जरिए दिया विश्व को शांति का संदेश*
*बच्चों में विश्व शांति का बीज बोना लाभकारी- अनुपम शुक्ला*
*पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे लगाये व पेड़ों की रक्षा करें- सी डी ओ*
जौनपुर । लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत, विश्व शांति का संदेश देने हेतु पीस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन स्थान आर एन टैगोर इन्टर कालेज मे हुआ। स्कूली बच्चों ने कोरे कागज पर रंग उकेरते हुए बहुत ही दिशा सूचक, प्रेरणादायी चित्र उकेरते हुए शांति का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि अनुपम शुक्ला मुख्य विकास अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में 210 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आर्ची कुमारी प्रथम, सान्या मौर्या द्वितीय व प्राची साहू तृतीय स्थान पर रहे। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 संस्थाध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व मे शांति की स्थापना हो इस उद्देश्य से ये प्रतियोगिता आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर अनुपम शुक्ला ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए इन्हें विश्व शांति का सन्देश देते हुए बताया और विश्व मे किस प्रकार से शांति की स्थापना हो। आगे उन्होंने लायन्स क्लब की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के अन्दर शांति का बीज बोने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता बहुत लाभकारी है। निःसंदेह ये वर्तमान के साथ साथ भविष्य में भी शांति का संदेश देते रहेंगे। आगे उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ के लिए पर्यावरण का संतुलन ज़रुरी है। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाये तथा पेड़ों की रक्षा भी करें। 
 इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से परिसर में छायादार पौधारोपण किया गया।
  कालेज प्रबंधक डा पी के सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन डा मदन मोहन वर्मा ने किया। इस अवसर पर सेवा सप्ताह चेयरमैन संजय केडिया, लायन्स महिला विंग अध्यक्ष हेमा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य शीला सिंह, ज्योति कपूर, कविता वर्मा, पूजा त्रिपाठी, शर्मिला सिन्हा, संगीता गुप्ता, प्रीति गुप्ता, राम कुमार साहू, संदीप गुप्ता, लखन श्रीवास्तव, अरुण त्रिपाठी, अशोक मौर्य,  सै मो मुस्तफा, नीरज शाह, शिवानंद अग्रहरि, संजय श्रीवास्तव, संजय सिंघानिया, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments