बढ़ते अपराध के चलते हटाये गए बक्शा थानाध्यक्ष

जौनपुर। लूट, हत्या, गोकशी, छिनैती और मारपीट जैसे अपराधों पर नियंत्रण न पाने के चलते बक्सा थानाध्यक्ष को 5 महीने में ही कुर्सी गंवानी पड़ी।
      एसपी अजय कुमार साहनी ने शनिवार की रात बक्शा थानाध्यक्ष विवोद कुमार सिंह को हटाकर उनकी तैनाती विवेचना सेल में कर दिए और निरीक्षक दिव्य प्रकाश सिंह को बख्शा थानाध्यक्ष बनाया है। 
       बक्शा थानेदार रहे विनोद कुमार सिंह की तैनाती 5 माह पूर्व हुई थी बक्सा थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालते ही इलाके में अपराधिक घटनाएं बढ़ने लगी थी एक के बाद एक हो रहे आपराधिक वारदात और घटनाओं का समय से खुलासा न होने के चलते 5 महीने में ही विनोद कुमार सिंह को बक्सा थाना अध्यक्ष की कुर्सी गवानी पड़ी। अब यहां नए थानाध्यक्ष की तैनाती कर दी गई है, लेकिन अपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करना नए थानाध्यक्ष के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है।

Post a Comment

0 Comments