नेशनल एण्टी करप्शन एण्ड आपरेशन कमेटी आफ इण्डिया का कार्यालय खुला

रामपुर, जौनपुर। नेशनल एंटी करप्शन एन्ड आपरेशन कमिटी ऑफ इंडिया के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। साथ ही सोनू गुप्ता को प्रदेश जन सम्पर्क अधिकारी की जिम्मेदारी दी गयी। वहीं संस्थान के पदाधिकारियों को भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने की शपथ दिलाते हुये संगठन के विस्तार करने के लिए चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को रामपुर नगर पंचायत में जौनपुर-भदोही मार्ग पर कमलेश गुप्ता के यहां जिला व मण्डल कार्यालय तथा राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा बौरिया गांव में ब्लाक व तहसील कार्यालय का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी पंकज जायसवाल ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के साथ सम्पूर्ण भारत में भी इस संस्थान को बढ़ावा दे रहे हैं। हमेें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने में मुश्किलें तो आती हैं लेकिन जीत भी निश्चित होती है। वाराणसी मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता ने कहा कि लगातार संघर्ष करेंगे। लोगों में जागरूकता लाएंगे। संगठन का विस्तार भी करेंगे। प्रदेश जनसम्पर्क अधिकारी सोनू गुप्ता ने कहा कि कमिटी के माध्यम से हम सब मिलकर भ्रष्टाचार का नामो-निशान मिटायेंगे। देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। सभी शासन-प्रशासन के भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके उच्च अधिकारियों से मिलकर और पीड़ित जनता के सहयोग से उनके खिलाफ कार्यवाई करवाएंगे। इस मौके पर कमलेश गुप्त (वाराणसी मंडल अध्यक्ष), मिठाई लाल दूबे (प्रदेश उपाध्यक्ष), डा. ओम प्रकाश मौर्या (स्टेट हेल्थ प्रोटक्शन), राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, मोहम्मद आजाद, संजय वैश्य, रिजवान अहमद, राकेश जायसवाल, अभिषेक मौर्या, अशोक सरोज, विनोद सरोज, धर्मेंद्र कुमार, डा. चंचल कुमार, विजयानंद पांडेय, आकाश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments