वर्षों से खराब पड़ा है पचहटियां-सूरज घाट मार्ग


चौकियां, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पचहटियां में स्थित शिवांगी महिला गर्ल्स मेडिकल कालेज के सामने सूरज घाट मार्ग की स्थिति कई वर्षों से जर्जर है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को छठ पूजा पर्व पर जनपद के हजारों की संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से सूरज घाट पर नहाने एवं पूजा-पाठ करने जाते हैं। लोगों का आने-जाने का मुख्य मार्ग भी है। बदहाली का आलम यह है कि अब तक इस सड़क मार्ग पर केवल गिट्टी डालकर छोड़ा गया है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क मार्ग पर गिट्टी पड़े होने के कारण आए दिन वाहन चालक असंतुलित होकर गिरते रहते हैं। दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आगे आने वाले दिनों में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का आना-जाना इसी मुख्य मार्ग पर लगता है। छठ पूजा पर्व पर भी महिलाओं का भोर में उठकर इसी अंधेरे मार्ग से आना जाना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने इस मार्ग को बनवाने के लिए संबंधित विभाग व जिला प्रशासन से सड़क मार्ग बनाने की माग की है जिससे आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Post a Comment

0 Comments