डेढ़ किलो गांजा के साथ एक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

डेढ़ किलो गांजा के साथ एक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल
जौनपुर!! स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसिया नहर पुलिया से पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को 1 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव, कांस्टेबल आनंद सिंह, रामकिंकर मिश्रा, भुवर सिंह यादव संदिग्ध व्यक्ति की तलाश में कुसिया नहर पुलिया पर पहुंचे थे। तभी देखा कि एक व्यक्ति त्रिलोचन महादेव की तरफ से नहर मार्ग पकड़ कर आ रहा है। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसने अपना नाम श्यामदेव उर्फ फजीहत पुत्र स्वर्गीय राम लोचन निवासी प्रधानपुर थाना जलालपुर बताया। उसके पास से प्लास्टिक के झोले में रखा 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

Post a Comment

0 Comments