संस्थापक/सेनानी चन्द्रबली तिवारी की मनायी गयी 6वीं पुण्यतिथि


जौनपुर। बालिका शिक्षा सदन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन के संस्थापक चन्द्रबली तिवारी लोकतंत्र रक्षा सेनानी की 6वीं पुण्यतिथि शनिवार को विद्यालय प्रांगण में मनायी गयी। इस मौके पर सर्वप्रथम श्री तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात् प्रबन्धक एसपी तिवारी डब्बू ने कहा कि संस्थापक जी सरल, समभाव हृदय के धनी एवं संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। समस्त विद्यालय परिवार को एक माला के रूप में लेकर चलने वाले कुशल मुखिया के रूप में उन्होंने इस विद्या रूपी बाग की स्थापना की। इससे इस क्षेत्र के बच्चे यहां से शिक्षा प्राप्त करके अनेक पदों पर सुशोभित होकर देश की सेवा कर रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि इसे बागान का रूप देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर चन्द्र प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ अध्यापक राजेन्द्र प्रसाद यादव, सुधा द्विवेदी, विनय पाठक, मंजू दूबे, सत्येन्द्र त्रिपाठी, परिचारक इन्दर, संतोष, रमेश कुमार, लकी तिवारी, अरूण कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्वेता पाण्डेय ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments