भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा.

 शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम एवं शहर कांग्रेस व्यापार मंडल अध्यक्ष सादिक सुल्तान के नेतृत्व में भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा बड़ी मस्जिद चौराहे से निकाली गई यह यात्रा मीर मस्त वार्ड अबीरगढ़ टोला वार्ड मुफ्ती मोहल्ला वार्ड होते हुए रौजा अर्जन वार्ड में समाप्त हुई इस पद यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार मैं व्याप्त महंगाई के खिलाफ लोगों को जागरूक किया तथा प्रियंका गांधी जी की प्रतिज्ञा ओं से संबंधित प्रचार सामग्री जनता के बीच बाटी तथा इस भाजपा सरकार में हो रहे जुल्म अत्याचार भ्रष्टाचार और महंगाई के प्रति जागरूक कियातथा यह विश्वास दिलाया कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आएगी तो उसकी पहली प्राथमिकता महंगाई को कम कर जनता को राहत देना होगा, जनता के बीच प्रियंका जी को लेकर जबरदस्त उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली,
इस मौके पर मुफ़्ती मेहंदी,तौक़ीर खान,राजकुमार गुप्ता, विजय यादव,करुणाशंकर चतुर्वेदी,सुरूर, अमन सिन्हा,अभिमन्यु तिवारी,सबा खान,  आयशा अंसारी, प्रियंका मौर्या, आकाश साहू,आदिल शेख,ऐराज शेख,साहिल सलमानी,विजय यादव, जीशान शेख ,सौरभ सिंह,उज़ैफ मंसूरी, तरुण कुमार सिंह बब्बू,पप्पू मनीजर,अफ़रोज़,आसिफ खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments