रीना शुक्ला बनीं प्रदेश प्रभारी, हुआ जोरदार स्वागत


जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम निवासी रीना शुक्ला को अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया। उनको यह जिम्मेदारी मिलने पर परिषद से जुड़ी महिला मोर्चा द्वारा चौकियां स्थित उनके आवास पर उनका स्वागत किया गया। रीना शुक्ला को यह जिम्मेदारी अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के संयोजक श्रीराम इंदौरिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा तथा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतिमा इंदौरिया की संस्तुति पर दी गयी। वहीं प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर महिला मोर्चा को सम्बोधित करते हुए श्रीमती शुक्ला ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और संघटन को मजबूत बनाने का काम करेंगी।

Post a Comment

0 Comments