स्व कैलाश सारंग जी की प्रथम पुण्यतिथि पर कायस्थ महासभा ने दिया श्रंद्धाजलि

जौनपुर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आर के सिन्हा राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री के आह्वान पर आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर द्वारा महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व कैलाश सारंग जी की प्रथम पुण्यतिथि श्रंद्धाजलि सभा कैम्प कार्यालय पर मनाई गई।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने किया संचालन महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया।
राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि स्व कैलाश सारंग जी ने अपना पूरा जीवन कायस्थ महासभा को समर्पित कर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रशेन श्रीवास्तव मुन्ना ने कहा कि सबसे ज्यादा समय तक सारंग जी ही कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जो महासभा को मजबूती प्रदान किये और अब उन्ही के पदचिन्हों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय जी पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार ने चलते हुए पूरे देश में कायस्थ महासभा को मजबूत कर रहे हैं और देश में एकमात्र संगठन कायस्थ महासभा हैं।
मुख्य वक्ता डॉ मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि स्व कैलाश सारंग जी ने कायस्थ महासभा को मजबूत करने के साथ साथ राजनीतिक जीवन में भी एक अलग पहचान बनाई सांसद मंत्री सहित अनेक पदों पर सफलता पूर्वक कार्य किया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा आज उनके प्रथम पुण्यतिथि पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं और संकल्प लेती हैं कि कायस्थ महासभा को और मजबूत संगठन बनाया जायेगा।प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार ने कहा कि स्व0 कैलाश नाथ सारंग जी एक योग्य प्रशासक संगठन कवि लेखक पत्रकार व समाज सेवक से थे। उनका जन्म 2 जून 1934 को बरेली के रायसेन जिला में हुआ था वर्ष 1944 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के पश्चात वह मानव सेवा समाज सेवा का संकल्प लिया और आजीवन आजीवन मानव सेवा में लगे रहे। आज हम सभी कायस्थों को उनके बताए पद चिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। जिससे कि एक बार हम फिर अपने आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा एवं दशा दे सकें।
संचालन करते हुए महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि 20 नवंबर को लखनऊ में स्व कैलाश सारंग जी के सपनो को पूरा करने के लिए एक विशाल बैठक बुलाई गई है जिसमे अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष आर के सिन्हा जी सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय जी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
स्व कैलाश सारंग जी को सभी सदस्यों ने पुप्सन्नजली अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।उक्त अवसर पर प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव भानु श्रीवास्तव डॉ नीलेश श्रीवास्तव रिटार्यड रेलवे अधिकारी राजेश श्रीवास्तव जमेंथा प्रान्तीय सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी श्रीवास्तव उमेश श्रीवास्तव सेक्रेटरी अमित श्रीवास्तव अतुल श्रीवास्तव खुशबू श्रीवास्तव सुलभ श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा आयुष अस्थाना सोनू श्रीवास्तव प्रदीप श्रीवास्तव आदि लोगो ने श्रंद्धाजलि अर्पित किया।

Post a Comment

0 Comments