गौरव यादव ने परिवार का बढ़ाया मान


जौनपुर। गौरव यादव पुत्र डॉ. शिव नरायन यादव और श्रीमती अंजू यादव (प्रधानाध्यापिका) निवासी घोरहा, पोस्ट भानपुर, तहसील मड़ियाहूं का चयन नीट परीक्षा 2021 में हुआ। 680/720 अंक के साथ 980वीं रैंक हासिल करके गौरव यादव ने परिवार सहित पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। वहीं जानकारी होने पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, गौरव यादव सहित अन्य ने गौरव के साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल जनपद के सभी बच्चों को संगठन की ओर से शुभकामना दिया। साथ ही गौरव के माता-पिता को बधाई दिया।

Post a Comment

0 Comments