कराटे चैम्पियनशिप में गोल्ड पाये आशुतोष का लोगों ने किया जोरदार स्वागत


केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बेहड़ा निवासी आशुतोष शुक्ला द्वारा आल इंडिया कराटे चैम्पियनशिप द रॉयल चैलेंजेस कप मथुरा से गोल्ड मेडल जीतने की जानकारी होने पर परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। आशुतोष ने मथुरा के विवेक को हराकर गोल्ड मेडल जीता जिसकी सूचना कोच सत्य नारायण मौर्या ने जब आशुतोष के पिता हेमन्त शुक्ला को दी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीं जानकारी होने पर ग्रामवासी उनके घर बधाई दिये। साथ ही जब आशुतोष घर आया तो परिजनों सहित ग्रामीणों ने स्वागत कर आशुतोष का उत्साहवर्धन किया। इस बाबत पूछे जाने पर आशुतोष ने बताया कि यह सब दादा रामाश्रय शुक्ला के संस्कार व आशीर्वाद की देन है। उसने बताया कि मेरा सपना कराटे में भारत देश का प्रतिनिधित्व करना है। स्वागत करने वालों में महेंद्र नाथ शुक्ला, बंशराज पांडेय, शशि प्रकाश शुक्ला, अनिल शुक्ला, योगेश शुक्ला, परशुराम शुक्ला, विवेकानंद सिंह, जगतम्बा शुक्ला, गिरीष चंद्र मिश्रा, सन्तोष शुक्ला, कृष्णदेव शुक्ला, कमलेश शुक्ला, शारदा शुक्ला, रमेश चंद्र शुक्ला, दशरथ शुक्ल सहित तमाम लोग प्रमुख रहे।

Post a Comment

0 Comments