पशुशाला में आग लगने से 3 मवेशियों की हुई मौत, दो बुरी तरह झुलसे

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड  के ग्राम पंचायत भटेवरा में बीती रात आग लगने से सियाराम मौर्या की दो पडिया और एक भैंस बुरी तरह झुलस कर मर गये और दो भैंस जलने से बुरी तरह से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात को करीब साढ़े 12 बजे सियाराम मौर्या के पड़ोसी सत्यदेव मौर्या अपने खेत की सिंचाई करने जा रहे थे। अचानक उनकी नजर जब मडहे पर पड़ी तो देखा मडहा धूं धूं करके जल रहा था। शोर मचाने पर जब लोग जगे तब तक जानवर बुरी तरह झुलस चुके थे। मड़हे के ऊपर प्लास्टिक डाली गयी थी जो जल कर बूंद बूंद जानवरों के ऊपर चूं पड़ी जिससे जानवरों का शरीर बुरी तरह घायल हो गया। चूंकि जानवर सीकड़ से बंधे थे, इसलिए मड़हे से निकल कर भाग भी नहीं पाये।

Post a Comment

0 Comments