दहेज के लिए पति ने सिगरेट से जलाया महिला का नाजुक अंग,देवर ने किया दुष्कर्म

दहेज के लिए पति ने सिगरेट से जलाया महिला का नाजुक अंग,देवर ने किया दुष्कर्म

मुरादाबाद। दहेज के लिए महिला को इस कदर परेशान किया गया कि वह एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। वहां महिला ने जो अपनी आपबीती सुनाई उसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। महिला ने बताया कि देहज नहीं लाने पर पति उसके नाजुक अंग को जलाता है। जबकि, देवर ने जबरन कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, जब पति से इसकी शिकायत की तो उसने तीन तलाक देने की धमकी दी। सिविल लाइंस थाने में शिकायत करने पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने इस मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

महिला ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर निवासी युवक के साथ 20 अप्रैल 2020 को निकाह हुआ था। परिवार के लोगों ने क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन इसके बाद भी ससुराल के लोग खुश नहीं थे। निकाह के एक सप्ताह बाद ही उसे घर में प्रताड़ित किए जाने लगा। ससुराल में देवर गलत नजर रखता था, जबकि दूसरा भाई मौका मिलते ही घर में छेड़छाड़ करने लगता था। महिला ने आरोप लगाया कि बीते चार दिसंबर की रात उसके कमरे में अचानक देवर घुस आया। उसने मारपीट करने के साथ ही उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

पति के लौटने पर जब उसने इसकी जानकारी दी तो उसने सिगरेट से उसके नाजुक अंग को जला दिया। वहीं उसने धमकी दी कि अगर इस बात की शिकायत की तो उसे तीन तलाक देकर छोड़ देगा। पीड़िता की शिकायत सुनने के बाद एसएसपी बबलू कुमार ने इस मामले में सिविल लाइंस थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रताप सिंह को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।

Post a Comment

0 Comments