कायस्थ महासभा को संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का व्यापक दौरा

जौनपुर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संगठनात्मक संरचना को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने सोनभद्र जनपद के अनपरा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मुकुल श्रीवास्तव  प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव प्रदेश सचिव  एस के श्रीवास्तव  व अन्य साथियों के साथ बैठक किया। साथ ही आगामी दिनों में विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले कायस्थ सम्मेलन को भी लेकर चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया।इसी क्रम में सोनभद्र से अनपरा की दूरी लगभग 100किमी होने के कारण वहां संगठन के कार्यों में गति नहीं पकड़ पा रही है। प्रदेश अध्यक्ष जी ने वरिष्ठजनों से बिचारोपरान्त मौजूद सभी लोगों के बीच सोनभद्र जनपद को दो भागों में विभाजित करने की घोषणा करते हुए कहा कि सोनभद्र जनपद मूल जनपद के अतिरिक्त संगठन के दृष्टिकोण से इससे अलग सोनभद्र ऊर्जान्चल के नाम से जाना जायेगा।आज आयोजित इस बैठक में सोनभद्र ऊर्जान्चल जनपद के जिलाध्यक्ष मनदीप कुमार श्रीवास्तव तथा महामंत्री अभय श्रीवास्तव को मनोनीत किया जा रहा है। उपरोक्त बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने हर्षध्वनि के साथ अपनी सहमति व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर किया।
श्याम चन्द्र श्रीवास्तव
प्रदेश महामंत्री
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने बताया कि 
सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि अब से उत्तर प्रदेश में कायस्थ  महासभा में संगठन दृष्टिकोण से सोनभद्र ऊर्जान्चल जनपद के नाम से जाना जायेगा। उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

Post a Comment

0 Comments