समाजवादी कुटिया के बच्चों ने महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत


जौनपुर। नगर के अलफस्टीनगंज स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महिला जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिलायें बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं को हमेशा डर लगा रहता है कि वह घर सही सलामत पहुंचेंगी कि नहीं। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ हत्या व दुष्कर्म हुए हैं। सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने में असफल रही है। सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही महिलाओं को हक और सम्मान देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। खाद्य सामग्री के रेट आसमान छू रहे हैं। महिलाओं को घर चलाने में बहुत मुश्किल हो रहा है। मातृशक्ति को आगे आना होगा और अखिलेश यादव की सरकार को बनाना होगा। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, श्रवण जायसवाल, अनीता सिंह, प्रेमलता यादव, पूनम मौर्या, मालती निषाद, इंदू बाला, सोनी यादव, उषा यादव, माला शुक्ला, डा. चित्रलेखा सिंह, तारा त्रिपाठी, शबनम नाज, सुमन यादव, कमालुद्दीन अंसारी, शेखू खाँ आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव के नेतृत्व में कुटिया के बच्चों ने समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का किरतापुर में स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments