दुनिया की जितनी भी क्रांति आई है लाल रंग ने लाई : अखिलेश यादव

दुनिया की जितनी भी क्रांति आई है लाल रंग ने लाई : अखिलेश यादव
जौनपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विजय यात्रा के दूसरे दिन जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 10.30 बजे डाक बंगले से पुलिस लाइन में बस पर सवार होकर वह शहर से होते हुए नईगंज पहुंचे तो यहां पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मल्हनी विधानसभा के कुल्हनामऊ पहुंचे। जहां रथ से उपस्थिति लोगों को संबोधित किया। कहा कि लाल रंग ने क्रांति लाने का काम किया।
दुनिया की जितनी भी क्रांति आई है लाल रंग ने लाई है। डाक्टर राम मनोहर लोहिया ने लाल रंग ने अपनाया था, जनेश्वर मिश्र ने, बृजभूषण तिवारी, मुलायम सिंह व समाजवादियों ने लाल रंग की टोपी पहनी। किसानों के ऊपर तकलीफ आती है तो हम समाजवादी किसान के साथ खड़े रहते है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, महंगी खाद हो गई। न खाद है, न डीएपी, न यूरिया। नौजवानों के हाथों में न रोजगार है तो ऐसे में अब बदलाव की जरूरत है। भाजपा हमें और आपको धर्म में उलझाकर लड़ाने का काम कर रही है। इसके बाद अखिलेश यादव बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के कड़ेरेपुर, बीएम मेमोरियल जमालपुर में जनसभा करेंगे। मड़ियाहूं विधानसभा में तीन बजे विवेकानंद रामलीला के मैदान में तीन बजे जनसभा करेंगे। 

Post a Comment

0 Comments