सुधाकर सिंह जिलाध्यक्ष व प्रमोद पुनः जिला मंत्री निर्वाचित


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की वार्षिक चुनाव संबंधी आमसभा की बैठक रविवार को नगर पालिका इण्टर कॉलेज में सम्पन्न हुई। इस दौरान चुनाव अधिकारी मण्डल मंत्री वाराणसी वीरेन्द्र प्रताप सिंह की देख रेख में सर्वसम्मति से वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष एवं प्रमोद कुमार सिंह को जिला मंत्री निर्वाचित किया गया। जानकारी के अनुसार वर्तमान कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष एवं होरिल राव इण्टर कॉलेज कुंवरपुर के प्रवक्ता जय प्रकाश सिंह ने दोनों के पुनः निर्वाचन का प्रस्ताव रखा जिसका संरक्षक संकठा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह तथा प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह सहित उपस्थित विद्यालय शाखा प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वर्तमान कार्यकारिणी के प्रति समर्थन व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने अध्यक्ष, मंत्री से अपने कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने की बात कही। सुधाकर सिंह ने उपस्थित शिक्षकों का अपने प्रति विश्वास के लिये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह रामू, राजेश यादव, संतोष रघुवंशी, रणंजय सिंह, प्रशांत पांडेय, अजय सिंह, उमाकांत श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश दुबे, जय किशुन यादव, संदेश सिंह, प्रवीण पाण्डेय, पतिराम यादव, राजकुमार सिंह, आशीष मिश्रा, संतोष सिंह, बंशराज यादव, संतोष सिंह कटवार, मनोज सिंह, ब्रह्मदेव यादव, दिनेश चक्रवर्ती, दिनेश शुक्ला, नरेन्द्र सरोज, विनय सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह, रामकुमार, दिलीप सिंह, अजीत प्रताप सिंह, आलोक दूबे, रामसागर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments