प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर करंज कला जौनपुर में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन संपन्न

दिनांक 29-12-2021 को प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर करंजा कला जौनपुर के प्रांगण में हरदीपुर न्याय पंचायत की मासिक शिक्षक संकुल बैठक आयोजित की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नुजहत अंसारी द्वारा सभी का स्वागत किया गया। मीटिंग की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से की गई। प्रेरणा गीत की सुंदर प्रस्तुति की गई। विद्यालय की प्रधान अध्यापिका नुज़हतअंसारी द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया और विद्यालय की समस्त अध्यापिका द्वारा शिक्षक डायरी,टीचिंग प्लान, उपचारात्मक शिक्षण, स्कूल रेडिनस और तालिका जैसे विषयों पर प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी महोदय सुनील कुमार, ए आर पी सतीश मौर्य जी व ए आर पी जगदीश यादव जी ने अपनी गरिमामई उपस्थिति देते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। बैठक में आए हुए सभी शिक्षक साथियों और खंड शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा विद्यालय का अवलोकन किया गया और विद्यालय में किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। बैठक में आए हुए खंड शिक्षा अधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया गया। बैठक की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ की गई।
                 इस बैठक मे विद्यालय की समस्त अध्यापिका नुज़हतअंसारी,नीता गुप्ता,फराह परवीन प्रतिमा गुप्ता, निधि मौर्य,प्रियंका श्रीवास्तव और हरदी पुर न्याय पंचायत के समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों वा शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0 Comments