उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के केराकत इकाई का चुनाव सम्पन्न


शिवबचन यादव अध्यक्ष व धर्मेन्द्र कुमार चुने गये मंत्री
केराकत, जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई के बैनर तले जिलाध्यक्ष/प्रदेशीय महामंत्री अनिल यादव के नेतृत्व में स्थानीय ब्लाक शिक्षक संघ का चुनाव हुआ जहां शिवबचन यादव अध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार मंत्री, राममिलन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित चौरसिया कोषाध्यक्ष, विनय मिश्र संगठन मंत्री,मनोज यादव उपाध्यक्ष चुने गये गये। तत्पश्चात् उपस्थित जिलाध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य साथियों ने माल्यार्पण करके सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, कोषाध्यक्ष कप्तान (सिद्धान्त), उपाध्यक्ष बृजेश निगम, प्रमोद यादव, प्रदेश प्रचार मंत्री सन्तोष निषाद, बदलापुर ब्लाक अध्यक्ष उमेश मिश्र, मंत्री राय साहब यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, ब्लाक जलालपुर अध्यक्ष योगेश सरोज, मंत्री जलालपुर मुन्ना लाल, एआरपी महराजगंज सत्य नारायण यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देशबन्धु यादव अध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ सिकरारा एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष कप्तान (सिद्धान्त) ने किया।

Post a Comment

0 Comments