लखनऊ में स्कूटी सवार गैंग का आतंक,विभूतिखंड में मंत्री के आवास के सामने कालेज संचालक से लूट

लखनऊ में स्कूटी सवार गैंग का आतंक,विभूतिखंड में मंत्री के आवास के सामने कालेज संचालक से लूट

लखनऊ।  लखनऊ  गोमतीनगर के विशेषखंड में मंत्री आवास के पास काले रंग की स्कूटी सवार बदमाशों का आतंक है। बीते 15 दिन में बदमाशों ने शनिवार को दूसरी लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस बार बदमाशों ने एक मैनेजमेंट कालेज संचालक डा. विवेक तांगड़ी को हत्या का भय दिखाकर उनकी दो सोने की चेन लूट ली और भाग निकले। बदमाश फिर सीसी कैमरे में कैद हो गए हैं। पहली घटना में भी बदमाश सीसी कैमरे में कैद हुए थे पर विभूतिखंड पुलिस उन्हें अबतक पकड़ नहीं सकी। बढ़ती लूट की घटनाओं से मोहल्ले वाले दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस पर इलाके में गश्त न करने का आरोप लगाया है।

विशेषखंड में रहने वाले डा. विवेक तांगड़ी का मोहान रोड पर मैनेजमेंट कालेज है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह साइकिङ्क्षलग करके लौट रहे थे। इस बीच मंत्री आवास के पास काले रंग की स्कूटी सवार दो बदमाशों ने रोका। रोकते ही स्कूटी चला रहे बदमाश ने कहा कि अरे भाई साहब नमस्कार आपने हमारी बड़ी मदद की थी। इस बीच पीछे बैठा बदमाश उतरा और बोला कि अब हम हत्या की सुपारी लेते हैं और फिरौती का काम करने लगे हैं। इस बीच बदमाश ने कंधे पर हाथ रखते हुए साथी से पिस्टल निकालने को कहा और गले से दो सोने की चेन खींच ली। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों चेन लेकर भाग निकले। बदमाशों के भागने पर शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग जुट गए। पीछा किया गया पर वह भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। विवेक के मुताबिक बदमाश घर के पास लगे सीसी कैमरे में कैद हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने 15 दिन पहले भी मोहल्ले में लूट की थी। सीसी कैमरे में तब भी कैद हुए थे। लेकिन पुलिस अबतक इन्हें पकड़ नहीं सकी। बदमाशों का पूरे मोहल्ले में आतंक है। स्थानीय लोग दहशत में हैं पुलिस मोहल्ले में गश्त नहीं करती है। जबकि मंत्री आवास है कई न्यायिक अधिकारी और अन्य अफसर भी रहते हैं। इंस्पेक्टर विभूतिखंड चंद्रशेखर ङ्क्षसह ने बताया कि टप्पेबाजी हुई थी। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह है बदमाशों का हुलियाः विवेक तांगड़ी ने बताया कि बदमाश गठीले बदन के थे। दोनों की उम्र करीब 30-32 साल थी। गोरे रंग के थे। दोनों के चेहरे पर दाढ़ी मूछें थी। स्कूटी पर पीछे बैठे बदमाश ने मास्क भी कुछ देर के लिए उतारा था। उसे देखकर पहचान लूंगा।

Post a Comment

0 Comments