शाहगंज नगर पालिका में हुई भाजपा महिला मोर्चा की कार्यशाला


शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिसर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती जा रही हैं। उनके उच्च पदों पर आसीन होकर अपनी सेवाएं भी बढ़-चढ़कर दे रही हैं। इसी क्रम में नगर मण्डल महिला मोर्चा महामंत्री खुशबू जायसवाल और उपाध्यक्ष आशा गुप्ता ने सांसद सीमा द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी सुधाकर उपाध्याय को पुष्प देकर सम्मानित किया। कार्यशाला की अध्यक्षता महिला मण्डल मोर्चा की अध्यक्ष रीता जायसवाल एवं संचालन सुधा तिवारी ने किया। अन्त में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गीता सिंह, राजमती सरोज, खुटहन महिला मोर्चा मण्डल की कुसुम सिंह, दीपू यादव, सरिता अग्रहरी, मनीषा जायसवाल, नीलम देवी, पूजा जायसवाल, सुनील अग्रहरी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments