हिस्सेदारी मोर्चा के सहयोग से भाजपा बनायेगी सरकारः रामधनी बिन्द


महराजगंज, जौनपुर। बदलापुर विस क्षेत्र के लमहन पहुंचे भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिस्सेदारी मोर्चा के संयोजक केवट रामधनी बिन्द ने कहा कि भाजपा हिस्सेदारी मोर्चा के तहत 365 प्लस जीतने जा रही है। वहीं विपक्ष पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि सपा परिवारवाद की पार्टी है। सिर्फ गुंडाराज कायम था। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास चाहती है और कर भी रही है। अपने पूर्व सहयोगी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा के दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुये कहा कि वह भागीदारी संकल्प मोर्चा के साथ धोखा दे रहे थे। सपा की तरह परिवारवाद में लिप्त है, इसीलिए उनके मोर्चे से अलग होना पड़ा। वहीं आरक्षण के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि आरक्षण भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। इसी के मुद्दे पर पार्टी का गठबंधन हुआ है। इस जिलाध्यक्ष भैया लाल बिन्द सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments