मतदाता जागरूकता अभियान शिविर का हुआ आयोजन


जौनपुर। सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कालोनी जौनपुर के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान शिविर का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम स्वीप योजना के तहत निर्वाचन साक्षरता क्लब का आयोजन किया जा रहा है। आपका मतदान लोकतंत्र की जान है। वोट ताकत है जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि कोई मतदाता न छूटे। कोई जानकारी चाहिए तो मतदाता हेल्पलाइन 1950 का उपयोग आप कर सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जन शिक्षण संस्थान की डायरेक्टर डा. सुधा सिंह ने कहा कि ईवीएम और वीवी पैट पर वोट डालने के बारे में लोगों को जागरूक किया जाना बेहद जरूरी है। साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में सर्वाधिक पूर्ण मतदान करने के लिए महिलाओं और नौजवानों को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी करनी होगी। साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव गिरीश ने कहा कि अपनी मत की कीजिये, मतदाता सम्मान।। लोकतंत्र की रीढ़ है लोकतंत्र की जान।। दोहा के साथ कार्यक्रम का संचालन भी किया। मध्यस्थता अधिकारी डा. दिलीप सिंह ने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं को तुरंत मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करा लेना चाहिये ताकि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सहभागिता निभा सकें, इसीलिए संस्था की तरफ से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अवसर पर अनिल सिंह, कैलाशनाथ प्रजापति, छोटे लाल यादव, आशुतोष सिंह, इंद्रजीत उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, आनंद सिंह पटेल, लालजी यादव, दिलीप सेठ आदि मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम आयोजक संजय उपाध्याय पूर्व अध्यक्ष बाल न्यायालय संस्था सचिव ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments