यूनाईटेड टीचर्स असोसिएशन जौनपुर की जिला महिला उपाध्यक्ष श्रीमती निशा मिश्रा

टीचर ऑफ ईयर 2021 से सम्मानित
ग्लोकल एनवायरनमेंट एंड सोशल एसोसिएशन नई दिल्ली के वार्षिक सम्मलेन में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस पर्यावरण एवम समाज 2021के द्वारा "शिक्षा, पर्यावरण, आध्यात्मिकता एवम प्रौद्योगिकी मे अन्तः विषय दृष्टिकोण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन नेहरू ग्राम भारती मानद विश्व विद्यालय प्रयागराज में 23 दिसम्बर से 25 दिसंबर को आयोजन हुआ। इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश ,एवम विदेश के विद्वानों ,शोधकर्ताओं, एवम शोध छात्र  प्रतिभाग किये। संगोष्ठी में संस्था ग्लोकल एनवायरनमेंट एंड सोशल एसोसिएशन नई दिल्ली  ने देश, समाज , पर्यावरण, जैव विविधता, एवम शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में श्रीमती निशा मिश्रा प्रधानाध्यापिका ,प्राथमिक विद्यालय हकारीपुर ,जौनपुर,जिला महिला उपाध्यक्ष यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप में प्राथमिक शिक्षा में अध्यापन के नव प्रयोग के लिए *टीचर्स ऑफ द ईयर अवार्ड 2021* कुलाधिपति पंडित जे यन मिश्र नेहरू ग्राम भारती विश्विद्यालय, प्रोफेसर सीमा सिंह कुलपति उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज, प्रोफेसर शशिकला वंजारी, श्रीमती नाथी बाई दामोदर ठाकरे महिला विश्विद्यालय मुंबई, प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव कुलपति नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय प्रयागराज एवम डॉ मेनका वर्मा महासचिव जेसा नई दिल्ली, द्वारा अंगवस्त्रम, प्रमाणपत्र एवम मोमेंटम के साथ ही एक प्लांट देकर सम्मानित किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में श्रीमती निशा मिश्रा ने अपने सारगर्भित उदबोधन में स्वास्थ्य शिक्षा पर अपने विचारों के द्वारा बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा सामाजिक प्रगति का  मानक है।स्वास्थ्य शिक्षा जीव विज्ञान, पर्यावरण, मनोविज्ञान,शारीरिक चिकित्सा विज्ञान को प्रभावित कर व्यवहार विज्ञान एवम सीखने की प्रवित्ति में महती भूमिका अदा करता है।ग्लोकल एनवायरनमेंट एंड सोशल एसोसिएशन के कार्य कारी अध्यक्ष सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित डॉ ए के वर्मा एवम संयुक्त सचिव डॉ देव ब्रत मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित जनों, शोधकर्ताओं, एवम प्रतिभागियों को पर्यावरण, जैवविविधता ,तथा प्रकृति के सरंक्षण के लिए शपथ दिलाई गई। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर के यस मिश्र, प्रोफेसर यस के चतुर्वेदी चित्रकूट, प्रोफेसर रीता सोनावत मुंबई, प्रोफेसर यम डी राम प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय संत रविदास नगर,परीक्षा नियंत्रक ,डॉ सतगुरु प्रकाश, डॉ सुनीता आर्य कानपुर,डॉ सुमन रीवा ,डॉ शैलेंद्र उपाध्याय सतना, डॉ अमित श्रीवास्तव कानपुर एवम प्रोफेसर्स ,शोध छात्र, उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments