भाजपा बूथ अध्यक्ष के हाथों पात्रों को दिये गये स्मार्टफोन


सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर पर शुक्रवार को आशा बहुओं तथा उनसे जुड़े संगठनों को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के एप्लिकेशन पुर सूचनाओं के अंकन एवं आधुनिकीकरण के लिए उक्त स्मार्ट फोन डिवाइस उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा उक्त योजना का लाभ देने का काम हो रहा है। स्मार्ट फोन संध्या सिंह, संगीता मौर्या, रेनू यादव, कंचन श्रीवास्तव, माधुरी सिंह सहित 4 दर्जन लोगों को मोबाइल दिया गया। स्मार्ट फोन डिवाइस का वितरण डा. अभिषेक भारद्वाज, डा. रवि यादव, सचिन सिंह तथा विवेक सिंह द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments