वरूण प्रताप को अभाविप ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दिया दायित्व


जौनपुर। जनपद के करंजाकला क्षेत्र के भटेवरा निवासी वरूण प्रताप सिंह को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य का दायित्व मिला है जिसकी जानकारी होने पर परिवार, क्षेत्र सहित तमाम शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। मालूम हो कि श्री सिंह नैनो साइंस में पीएचडी शोध कार्यरत छात्र हैं जो केंद्रीय विश्वविद्यालय गांधीनगर में छात्र संघ परिषद के कन्वीनर भी हैं। इसके पहले उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शोध छात्र के कन्वीनर पद का दायित्व प्राप्त था। श्री सिंह का परिवार संघ की नीतियों से काफी वर्षों से जुड़ा है। उनके पिता रविन्द्र नाथ सिंह भटेवरा गांव के प्रधान रह चुके हैं जो श्री शीतला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा वह भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति में 20 साल तक अपना समय दिये हैं। फिर भी वर्तमान में संघ के कार्यक्रम में सक्रिय रहते हैं। श्री सिंह की माता भी पूर्व में प्रधान रह चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments