बरैया काजी में खुला प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्रभाजपा नेता कृष्णकांत व प्रधान रामसेवक ने किया उद्घाटन


सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बरैया काजी (मां दुर्गा जी विद्यालय के पास) ब्लाक करंजाकला में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा कृष्णकान्त उपाध्याय एवं ग्राम प्रधान रामसेवक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं दूसरी ओर प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र बनने से ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी ग्रामवासियों ने प्रधान रामसेवक सहित डाक्टरों की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। आज का दिन बरैया काजी के लिये एक ऐतिहासिक दिन है। इस अवसर पर डा. रूचि वर्मा, आशा कार्यकत्री मालती यादव, सुमन यादव, भारती मौर्या, अनिल कुमार अध्यापक, गोपाल उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, विजय अग्रहरी, जयमाल, फिरतू राम, राजाराम आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments