महिला डाक्टर के पीछे पड़ा है ब्लड बैंक कर्मचारी,विरोध करने पर दी मार डालने की धमकी

महिला डाक्टर के पीछे पड़ा है ब्लड बैंक कर्मचारी,विरोध करने पर दी मार डालने की धमकी

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की एक महिला एसोसिएट प्रोफेसर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने देवेंद्र यादव खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है कि उसने धमकी क्यों दी। महिला डाक्टर से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस इस केस की गहराई से छानबीन कर एक्शन लेने वाली है।

वाट्स एप ग्रुप पर भी किया भद्दा कमेंट

जार्जटाउन के जवाहरलाल नेहरू रोड पर रहने वाली महिला डाक्टर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज में पैथोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। उनका आरोप है कि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ही ब्लड बैंक में कार्यरत कर्मचारी देवेंद्र यादव उन्हें देखकर अभद्र कमेंट करता है और बार-बार बात करने का प्रयास करता है। कुछ दिन पहले उसने व्हाट्सएप ग्रुप पर भी अपने नंबर से अभद्र कमेंट किया। इसको लेकर जब उसने विरोध जताया तो जान से मारने की धमकी दी। इससे परेशान महिला डाक्टर ने जॉर्जटाउन थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने देवेंद्र यादव के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

सख्त एक्शन लेगी पुलिस, गिरफ्तारी भी संभव

इस मसले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। ठोस साक्ष्य होने पर आऱोपित कर्मचारी को गिरफ्तार भी किया जा सकता है। डाक्टर को भरोसा दिया गया है कि वह घबराएं नहीं, आऱोपित पर पुलिस सख्ती जरूर करेगी। महिलाओं से जुड़े मामलों में शासन स्तर से सख्त और तत्काल कदम उठाने के आदेश हैं, फिर यह मामला तो एक महिला डाक्टर से जुड़ा हैं जिन्हें कर्मचारी की हरकतों से खतरा बना है। पहले भी महिला डाक्टरों के साथ हो चुकी घटनाओं की वजह से पुलिस सतर्क है।

Post a Comment

0 Comments