भ्रष्टाचार के खिलाफ यशवन्त गुप्त का सत्याग्रह आन्दोलन 167वें दिन भी जारी


जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में यशवन्त गुप्त द्वारा सत्याग्रह आन्दोलन शनिवार को 167वें दिन जारी रहा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित तमाम लोगों को आन्दोलन के मुख्य बिन्दुओं से उन्होंने अवगत भी कराया। आन्दोलन के समर्थन में डा. ज्ञान प्रकाश सिंह, रियाजुल हक, विनोद सिंह, अरूण यादव, प्रेम प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश यादव, विजय प्रकाश मिश्र, लाल बहादुर यादव सहित तमाम लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments