ट्रक व स्कार्पियो में हुई भिड़न्त में दो गम्भीर रूप से घायल


नौपेड़वां, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज हाईवे पर मंगलवार की सुबह लगभग 8.30 बजे ट्रक और स्कार्पियो में भिड़ंत हो गई। मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। स्कार्पियो में सवार तीन लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से स्कार्पियो में सवार घायल दो लोगों को इलाज के लिए भेज दिया गया। स्कार्पियो में सवार एक अन्य युवक ने अपना नाम विकास कुमार बता रहा है। उसने बताया कि हम तीनों लोग लखनऊ से आ रहे थे। जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियो में जोर दार टक्कर मार दिया जिसमें हमारे दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दिया है। गम्भीर रूप से दोनों घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments