जरूरतमन्दों को कम्बल बांट पन्ना लाल सेनानी जन कल्याण समिति ने मनायी जयंती


सिद्दीकपुर, जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के सिद्दीकपुर में रविवार को पन्ना लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जनकल्याण समिति द्वारा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिवस मनाया गया। ऐसे महानायक की 125वीं जयंती पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष शिवा वर्मा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दिया। साथ ही गरीब महिलाओं व पुरुषों को कम्बल भी बांटा इस दौरान उन्होंने कहा कि महापुरुषों को हमें सदा याद करना चाहिए। उन्होंने हमें आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया है। आज उन्हें याद करके हमें बड़ी खुशी मिली है। वहीं गरीब व असहाय की सेवा करके मन को भी शान्ति मिली। इस अवसर पर वीरे यादव, राम लखन, श्यामा देवी, चुन्नी देवी, चम्पा देवी, हिमांशु वर्मा, नसीम, प्यारे विश्वकर्मा, मोहन पाण्डेय, अनिल कुमार, विजय गुप्ता सहित तमाम लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये मौजूद रहे। अन्त में संस्थापक/अध्यक्ष श्री वर्मा ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments