पूर्व प्रधान एवं जिपं सदस्य सुरेन्द्र यादव बनाये गये प्रदेश सचिव


शाहगंज, जौनपुर। समाजवादी युवजन सभा ने शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र यादव को प्रदेश सचिव नामित किया गया है जिसके चलते पार्टी, क्षेत्रवासियों और ईष्ट मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गया। क्षेत्र के नटौली गांव निवासी सुरेंद्र यादव लम्बे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। दो बार पूर्व में कोआपरेटिव संस्था के अध्यक्ष रहे हैं। अनवरत 4 बार से नटौली ग्रामसभा से प्रधान पद पर कब्जा जमाये हुए हैं। वहीं इस बार अपने वार्ड नंबर 7 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने लखनऊ कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सुरेन्द्र यादव को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया जिसकी जानकारी होने पर पार्टीजनों सहित उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव, पंकज यादव, बृजेश यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments