राजन तिवारी न्याय मित्र बनाये गये


जौनपुर। स्थानीय दीवानी न्यायालय के युवा अधिवक्ता राजन तिवारी को न्याय मित्र पद पर नियुक्त किया गया है जो कानून या तथ्य के सवालों के बारे में जानकारी या सलाह देकर अदालत की सहायता करेंगे। श्री तिवारी दीवानी न्यायालय में अपने परिवार से चौथी पीढ़ी वकालत पेशे से जुड़े हैं। यह नियुक्ति चयन समिति के अध्यक्ष एवं अपर जिला जज प्रथम अरविंद श्रीवास्तव, चयन समिति के सदस्य एवं अपर जिला जज तृतीय सूबेदार सिंह एवं सिविल जज (जूडि) शहर अनुराग यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। वहीं इस नियुक्ति की जानकारी होने पर सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने श्री तिवारी को बधाई दिया।

Post a Comment

0 Comments