नागेश्वर जी ने किया पन्ना प्रमुखों को सम्बोधित दिया चुनाव जीत का मंत्र’


मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा के अन्तर्गत मण्डल मछलीशहर के सेक्टर कुरनी में बूथ संख्या 70, 71, 72, 101, 102, 103, 104 की बैठक मण्डल महामंत्री राजन सिंह के समाधगंज बाजार स्थित के आवास पर हुई। इस मौके पर विस्तारक प्रमुख नागेश्वर जी एवं विधानसभा प्रवासी रंजन तिवारी ने पन्ना प्रमुखों को सम्बोधित करते हुये चुनाव में उनकी भूमिका को बताया। इस मौके पर नागेश्वर जी ने कहा कि भाजपा के जीत का मूल मंत्र हैं भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता। आप कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा ने सरकार बनाया है और 2022 में भी आपके दम पर सरकार बनेगी। इसी क्रम में बैठक को सम्बोधित करते हुये मण्डल महामंत्री राजन सिंह ने विधानसभा में किये गये विकास कार्यों का उल्लेख किया। बैठक का संचालन मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मछलीशहर विस्तारक धर्मेंद्र पाण्डेय, प्रभारी राजेश सिंह, जिला महामंत्री मेंही लाल गौतम, मण्डल उपाध्यक्ष फहमी रिजवी, अच्छे लाल तिवारी, शक्ति केन्द्र संयोजक विपिन सिंह, राहुल अग्रहरि, अवनेद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष हैप्पी सिंह, स्वामी प्रसाद दुबे, शशि प्रकाश तिवारी, सुनील मौर्या, सतीश सिंह, मानसिंह, सन्तोष सिंह आदि आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments