जन चौपाल मे दी गई योजनाओं की जानकारी

जौनपुर- विकास खंड करंजाकला के अंतर्गत ग्राम खानपुर में ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जन जागरूकता एवं जन चौपाल का आयोजित किया गया!
     सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव गरीब वंचित समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजनाओं के प्रति जानकारी होने से ही योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है मनरेगा, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ , कन्या सुमंगला , श्रम कार्ड,  स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दिया!
    संस्था की कार्यकर्ता संगीता व काजल ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा आज महिलाएं सभी क्षेत्रो में पुरुषों से काफी आगे निकल चुकी हैं बशर्ते उन्हें मौका देने की जरूरत है। 
     अंजू व नीतिका ने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि लड़कियां दो घरों को सुसज्जित व संस्कारित करती हैं  बालिकाओं को शिक्षित किया जाना बहुत ही जरूरी है।
    सामुदायिक कार्यकर्ता अनीता ने महिला घरेलू हिंसा पर चर्चा करते हुए कहा कि घर के अंदर हो रही यातनाओ पर महिलाओं को सहना नहीं चाहिए बल्कि समाज व पास पड़ोस में जानकारी देना चाहिए। नारा लगाया की चुप नहीं रहना है- हिंसा नहीं सहना है भीख नहीं अधिकार चाहिए जीने का सम्मान चाहिए! हम भारत की नारी हूँ , फूल नहीं चिंगारी हूँ!
    कार्यकर्ताओं को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए डायरी का वितरण किया गया!
     इस कार्यक्रम में सुनीता, सविता, अनीता, संजू , सविता , विमला , शांति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे!

Post a Comment

0 Comments