किरन श्रीवास्तव के निधन पर भाजपा नगर इकाई ने जताया शोक


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर दक्षिणी की शोकसभा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरन श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के कार्यालय पर नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इस मौक पर आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती किरन श्रीवास्तव के निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष/सदर विधानसभा प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि श्रीमती किरन श्रीवास्तव ऐसी स्वच्छ और बेदाग छवि वाली नेता व समाजसेवी थीं जो राजनीति एवं परिवार में सामंजस्य बनाकर रखती थीं। नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि किरन जी एक विदुषी और धर्म परायण महिला थीं। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री सतीश सिंह ने किया। अतिथियों का आभार नगर महामंत्री राजेश गुप्ता ने प्रकट किया। शोकसभा में जिला मंत्री रविंद्र सिंह दादा, सदर विधानसभा विस्तारक अरुण विश्वकर्मा, राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, जय विजय सोनकर, बसंत प्रजापति, डा. कमलेश निषाद, राजेश कन्नौजिया, मनोज तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, नगर मंत्री निशाकांत द्विवेदी, दीपक मिश्रा, अजय सेठ, अरविंद गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष संदीप जायसवाल, डॉ. ब्रह्मेष शुक्ल, सुलभ श्रीवास्तव, श्रीमती शैल साहू, रूपेंद्र सोनकर, सुधांशु विश्वकर्मा, अंकित गुप्ता, रोहित प्रजापति, प्रदीप तिवारी, श्रवण मौर्य, राहुल निषाद, आलोक वैश्य, जगमेंद्र निषाद, सभासद विपिन सिंह, महेश गुप्ता, रत्नेश मौर्य, जटाशंकर त्रिपाठी, गौरव जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आयुष अस्थाना, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष उमेश सोनकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष शिवकमल मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments