महिला चिकित्सालय की मैटर्न इंचार्ज से कर्मचारी परेशान

जौनपुर। आये दिन चर्चा-ए-खास रहने वाला जिला महिला चिकित्सालय एक बार फिर चर्चा में आ गया। इसको लेकर पीड़ित लोगों ने जिला प्रशासन व शासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। लोगों की मानें तो महिला चिकित्सालय की मैटर्न इंचार्ज द्वारा आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के साथ अनदेखा किया जा रहा है। इतना ही नहीं, लोगों के बोलने पर इंचार्ज द्वारा उनसे बदतमीजी भी किया जाता है। लोगों के अनुसार यह सिलसिला काफी समय से देखने को मिल रहा है। अपनी मर्जी से ऐसे कर्मचारियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जा रही है जिससे कुछ कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित कर्मचारियों ने जिला प्रशासन व शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये न्याय की गुहार लगायी है।

Post a Comment

0 Comments