ठगों का गिरोह है भारतीय जनता पार्टीः तूफानी सरोज

केराकत, जौनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही अन्य राजनैतिक दलों से आकर सपा में शामिल होने वाले युवा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।  इसी क्रम में चुनाव के मद्देनजर सपा कार्यकर्ता सम्मेलन की रूप-रेखा भी निर्धारित की गई। इस दौरान पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ठगों का गिरोह है। भर्तियों में बैकवर्ड के आरक्षण की ठगी करके हिंदुत्व का नारा लगाते हैं। किसानों की दी जाने वाली इम्दाद किसानों की ही है। इसी क्रम में दीपचन्द राम ने कहा कि जब चुनाव आता है, भाजपा गरीबों को भरमाने का नाम करती है। कोरोना काल के दौरान लोगों को अपने परिजनों के शव जलाने के लिये लकड़ियां भी भाजपा सरकार उपलब्ध नहीं करा सकी। झूठे प्रधानमंत्री ने जीएसटी लागू किया और 61 बार संसोधन कराया। वहीं पूर्व विधायक गुलाब चन्द सरोज ने कहा कि निजीकरण एक ऐसा दंश है जिससे देश की आम जनता कभी उबर नहीं पायेगी। भाजपा राष्ट्र की संपत्ति को बेच रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, फौजदार, सत्य नारायण चौहान, सबनम नाज, राम अवतार सोनकर, राम समुझ यादव, शिवशंकर राजभर, हेमन्त चौहान, सीताराम राजभर, विनोद राजभर, मनोज चौहान समेत तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान व संचालन पवन मण्डल ने किया।

Post a Comment

0 Comments