जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सपाजनों ने की गोष्ठी


जौनपुर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी हुई जहां जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि श्री ठाकुर का राजनीति एक ऐतिहासिक रूप में रहा है। उनका जीवन सदा कमजोर व गरीब की लड़ाई लड़ने में रहा। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गैरलाभकारी जमीन पर मालगुजारी टैक्स को बन्द कर दिया। वे समाज में बदलाव लाना चाहते थे। उन्हें कहीं अंतरजातीय विवाह की खबर मिलती तो वहां पहुंच जाते थे। वह समाज में एक तरह का बदलाव चाहते थे। जो आज दबे-पिछड़े को सत्ता में हिस्सेदारी मिली हुई है, उसकी भूमिका कर्पूरी ठाकुर ने बनायी है। उनके द्वारा एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया था जिसका लाभ आज भी लोग उठा रहे हैं। वे पिछड़ा आरक्षण लागू करने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये थे जो नजीर बना हुआ है। इसके चलते अन्य प्रदेशों में भी पिछड़ों को आरक्षण मिला। इसी क्रम में समाजवादी पिछड़ा वर्ग का प्रदेश सचिव बनाने पर राजेन्द्र यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता विकास विश्वकर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दीपचन्द राम, शकील मंसूरी, आरिफ हबीब, दीपक जायसवाल, मनोज मौर्या, आसिफ शाह, राजा समाजवादी, अजमत खां, कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Post a Comment

0 Comments