संगठन में ईमानदारी आवश्यकः सत्य प्रकाश पाण्डेय


जौनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक हुई जहां सर्वप्रथम प्रदेश कार्यकारिणी में चयनित डा. संतोष तिवारी प्रान्तीय सदस्य एवं श्रीमती मंजू पाण्डेय संयुक्त मंत्री का स्वागत किया गया। तत्पश्चात् संरक्षक/राष्ट्रपति पदक विजेता सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि संगठन में ईमानदारी से कार्य करना सबसे आवश्यक है। जब हम संगठन में मिलकर कार्य करेंगे तो संगठन शीर्ष पर पहुंचेगा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। बस सहयोग की आवश्यकता है। इसी क्रम में सभी विकास खंडों से आए संरक्षक, अध्यक्ष व मंत्री ने अपने विचार व्यक्त किये। प्रांतीय सदस्य डा. संतोष तिवारी ने कहा कि लीडरशिप किसी कार्य को पूर्ण करने के लिए अहम भूमिका वाला व्यक्ति असली लीडर होता है। माण्डलिक मंत्री डा. संजय सिंह ने अपनी कविता के माध्यम से संगठन के महत्व को बताया। रामनगर से आये श्रीप्रकाश सिंह एवं राजेश्वर मिश्रा ने भी संगठन के उद्देश्य पर बल दिया। बदलापुर से आये रामसिंह व राज भारत मिश्रा ने जीपीएफ पासबुक पर मांग किया। अन्त मंे 5 सूत्रीय मांगों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व लेखाधिकारी को जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर शैलेश चतुर्वेदी, अच्छे लाल, अशोक गौतम, डा. विष्णु सिंह, विनोद सिंह, अजय पाण्डेय, काशी नंदन मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, मन्द्रिका मौर्या, मनोज सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्रा, ज्योति भूषण सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, डा. मनोज सिंह, ज्ञान प्रकाश, श्रीकांत गुप्ता, अशोक कुमार, अरुण सिंह, दिनेश सिंह सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डा. मनीष सिंह सोमवंशी ने किया।

Post a Comment

0 Comments