एक-दूसरे की मदद करना ही मानव धर्म हैः अपर जिलाधिकारी


पूर्व सांख्यिकी अधिकारी की 20वीं पुण्यतिथि पर लायंस क्लब सूरज ने बांटा कम्बल
जौनपुर। सूर्य नारायण त्रिपाठी पूर्व सांख्यिकी अधिकारी की 20वीं पुण्यतिथि पर दो सौ कम्बल वितरित निर्बल, असहाय व निराश्रित लोगों के बीच किया गया। लायंस क्लब सूरज के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश एवं विशिष्ट अतिथि अनिल अग्निहोत्री नगर मजिस्ट्रेट रहे। श्री त्रिपाठी के ज्येष्ठ पुत्र अरविंद त्रिपाठी निर्देशक नागरिक विमानन एवं उड्डयन गुजरात ने स्व. त्रिपाठी के जीवन के मूल्य आदर्शों पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उनकी पुण्यतिथि पर कम्बल वितरित करते हुए कहा कि जीवन का परम सत्य है मृत्यु और जीवन काल में व्यक्ति को कुछ ऐसे कार्य अवश्य करना चाहिए जो अन्य जनमानस को भी लाभान्वित कर सके। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के महामंत्री आनंद मिश्रा, रेडक्रास सोसाइटी के सचिव मनोज सिंह वत्स, लायंस क्लब जौनपुर के अध्यक्ष नसीम अख्तर, सचिव आनंद स्वरूप साहू, पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व अध्यक्ष संतोष मौर्य, पूर्व अध्यक्ष राजेश खत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह जीवन नश्वर है। व्यक्ति को अपने जीवन में धार्मिक, मांगलिक, दान-पुण्य जैसे आध्यात्मिक कार्य को अवश्य करना चाहिये, क्योंकि व्यक्ति के कीर्ति को याद रखा जाता है। अन्त में आशीष त्रिपाठी वरिष्ठ सहायक जिलाधिकारी कार्यालय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।  इस अवसर पर विपिन सिंह, बृजमोहन शुक्ला, रजनीश शुक्ला, पत्रकार अंकुर शुक्ला, डा. राजवीर सिंह, जौनपुर क्लब के खेल सचिव डा. एसके श्रीवास्तव, रामचंद्र मिश्र, आबकारी निरीक्षक भीम तिवारी, जितेंद्र मौर्य, उद्धव प्रसाद द्विवेदी, सभासद कृष्ण कुमार यादव, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments