भ्रष्टाचार के खिलाफ यशवन्त गुप्ता का सत्याग्रह आन्दोलन 195वें दिन भी जारी


जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा रहा सत्याग्रह आन्दोलन शनिवार को 195वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है जो समस्याओं के निस्तारण तक जारी रहेगा। इस अवसर पर डा. मनोज सिंह वत्स, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, संजय शुक्ला, संतोष कुमार, मकरन्द मखमेलपुरी, विजय प्रकाश मिश्रा, श्रमित उपाध्याय, पंकज वर्मा, सुनील मिश्रा, जोगेन्द्र प्रसाद, प्रशान्त कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments