सद्भावना क्लब जौनपुर का 27वां स्थापना दिवस मनासंस्थाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सभी पूर्व अध्यक्षों को किया सम्मानित


जौनपुर। सामाजिक संस्था सद्भावना क्लब जौनपुर का 27वां स्थापना दिवस नगर के सुतहट्टी चौराहे पर स्थित कैम्प कार्यालय पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ पूर्व मनाया गया। संस्थाध्यक्ष आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में ईश वन्दना हुई जिसके बाद संस्था की पूर्व अध्यक्ष डा. सरोज उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य ने केक काटकर सभी लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दिया। इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने संस्था के पिछले 27 वर्षों का जिक्र करते हुए संस्था की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा किया। पूर्व अध्यक्ष डा. अलमदार नजर ने कहा कि संस्था निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे, यही हमारी शुभकामना है। पूर्व अध्यक्ष ऋषिकेश दुबे ने कहा कि संस्था अपने उद्देश्य में सफलता हासिल करे। संस्थाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने सभी पूर्व अध्यक्षों को माल्यार्पण करते हुये स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। साथ ही सभी के योगदान की सराहना भी किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल, विवेकानंद मौर्य, नागेंद्र यादव, अरविंद साहू, कोषाध्यक्ष हाफिज शाह, मोहम्मद रजा, गणेश मोदनवाल, श्यामराज बिन्द, चंद्रेश मौर्य, दशरथ मौर्य, गुलाब चन्द्र मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव विकास अग्रहरी ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक आशुतोष शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments