55वां वार्षिक निरंकारी सन्त समागम महराष्ट्र में 11 फरवरी से


जौनपुर। निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की अध्यक्षता में महाराष्ट्र का 55वां निरंकारी संत समागम 11, 12 एवं 13 फरवरी को वर्चुअल रूप में आयोजित किया जाएगा। इसका भरपूर आनंद विश्व भर के सभी श्रद्धालु भक्त घर बैठे आनलाइन माायम द्वारा प्राप्त करेंगे। यह जानकारी स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने आगे बताया कि प्रतिवर्ष नव वर्ष के आगमन से ही सम्पूर्ण महाराष्ट्र के साथ विश्व भर के समस्त श्रद्धालुओं को इस समागम की प्रतीक्षा रहती है जिसमें विभिन्न संस्कृतियों एवं सभ्यताओं का अद्भुत संगम देखने को मिलता है जो अपनी बहुरंगी छठा द्वारा अनेकता में एकता का चित्रण प्रदर्शित करते हुए विश्व बंधुत्व की भावना को दर्शाता है। श्री जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष महाराष्ट्र के संपूर्ण समागम का सीधा प्रसारण पहली बार मिशन की वेबसाइट पर सांय 5 बजे से रात्रि 9ः30 बजे तक एवं साधना टीवी चैनल पर सायं 6 बजे से रात्रि 9ः30 बजे प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समागम का शुभारंभ 11 फरवरी दिन शुक्रवार को 5 बजे से किया जाएगा जिसमें सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज मानवता के नाम संदेश प्रेषित करेंगी। 12 फरवरी दिन शनिवार को सेवादल की रैली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। रैली का समापन सद्गुरु माता जी के आशीष वचनों द्वारा सम्पन्न होगा। उसके उपरांत 5 बजे से सत्संग कार्यक्रम का आरंभ होगा। 13 फरवरी दिन रविवार को शाम 5 बजे से सत्संग का कार्यक्रम आरम्भ होगा।

Post a Comment

0 Comments