महराजगंज पुलिस ने तमंचा-कारतूस व कार के साथ दो शातिर को दबोचा


महराजगंज, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण, निर्देशन में थानाध्यक्ष रमेश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के बिझवट नहर पुलिया के पास से दो शातिर बदमाशों को पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों में शुभम सिंह उर्फ बिल्ला एवं अनुपम सिंह उर्फ रंगा पुत्रगण राजेन्द्र प्रसाद सिंह उर्फ कप्तान सिंह निवासी एकहुआ थाना सुजानगंज हैं जिनके पास से एक-एक तमंचा .315 बोर व एक-एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। धारा 3/25ए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ महराजगंज के अलावा सुजानगंज, थाना पट्टी प्रतापगढ़ में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमेश कुमार थानाध्यक्ष महराजगंज, उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह चौकी प्रभारी तेजी बाजार, उपनिरीक्षक मुन्नी लाल कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी अरशद खान, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी ईश्वर कुमार, आरक्षी अजीत कुमार, आरक्षी नरेन्द्र कुमार, आरक्षी दिनेश चन्द्र यादव शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments