साध्वी को गोली मारने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार


केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के थानागद्दी स्थित रामजानकी मठ की साध्वी इंद्रावती को गोली मारने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये अभियुक्तों में ऋषि यादव निवासी थानागद्दी और संजय वनवासी बम्मवन है। पुलिस के अनुसार मठ की जमीन के विवाद को लेकर ही साध्वी को गोली मारी गई थी। दोनों को सोमवार की सुबह रग्घूूपुर गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनमें से ऋषि के पास से घटना में प्रयुक्त 32 बोर का पिस्टल भी बरामद कर लिया गया। बता दें कि थानागद्दी में रामजानकी मठ है। जिसकी देखरेख मठ की महंथ साध्वी इंद्रावती दास करती हैं। शनिवार की भोर में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। एक गोली माथे को छीलती हुई निकल गई थी जबकि दूसरी गोली कंधे के पास लगी है। साध्वी को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि राम जानकी मठ की जमीन को लेकर अनेक लोगों का साध्वी से आये दिन विवाद होता है। उक्त मामले में साध्वी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Post a Comment

0 Comments