शिक्षा जगत को सत्य के प्रकाश से प्रकाशित कर रहे डा. सत्य प्रकाश


बदलापुर, जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने लिए स्थानीय क्षेत्र के निवासी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी टेन्डियावा हरदोई डा. सत्य प्रकाश यादव को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार द्वारा डा. यादव को यह पुरस्कार शिक्षा विभाग में विभिन्न योजना जैसे स्मार्ट क्लास, स्मार्ट विद्यालय, मिशन शक्ति कार्यक्रम में यूरेशिया अवार्ड, बाल प्रहरी व सोपान पत्रिका, प्रदेश के एकमात्र डीआरसी की स्थापना, सुपर 100 टीम का गठन जैसे कार्यों के लिए दिया गया। भारत सरकार के शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार भी इस आनलाइन प्रेजेंटेशन में उपस्थित रहे। इसके पहले वर्ष 2014-15 में भी डा. यादव को तात्कालिक मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। बताते चलें कि जनपद के महाराजगंज क्षेत्र के सरसरा जनौर के एक छोटे से गांव से निकलकर डा. सत्य प्रकाश ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। उनकी इस सफलता पर उनके पिता पूर्व ब्लाक प्रमुख व सेवानिवृत्त शिक्षक सालिक राम यादव ने हर्ष व्यक्त किया। उनके भाई शिक्षक जय प्रकाश यादव ने कहा कि इससे जनपद का गौरव बढ़ा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, शिक्षक रवि प्रकाश यादव, शिक्षक दीपक यादव, अनिल यादव लेखपाल, सुनील यादव प्रवक्ता सहित तमाम लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुये डा. सत्य प्रकाश यादव को बधाई दिया है।

Post a Comment

0 Comments