महिलाओ की मजबूती के बिना देश का विकास संभव नही

जौनपुर | ब्लॉक संसाधन केंद्र करंजाकला में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।इसमे खंड शिक्षा अधिकारी श्री० सुनील कुमार ने नारी सशक्तिकरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा की जिस घर मे नारी का सम्मान होता है उस घर मे सुख और विकास अपने आप व्याप्त रहता है। महिलाओं को विकास के पूर्णतः अवसर देना चाहिए। सरकार ने इसी लिए महिलाओं की शादी की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष कर दी है ताकि महिला अपना हर क्षेत्र में विकास कर सके। उन्होंने कहा कि आधी आबादी के सशक्तीकरण के बिना देश का विकास संभव नही है।इसलिए शिक्षक भी अपने नियुक्त ग्रामपंचायत में बालिकाओं के अभिभावकों को जेंडर इक्विटी के बारे जागरूक करें।इस दौरान सभी शिक्षिकाओ ने अपने विचार प्रस्तुत किये। तथा ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय से आई हुई छात्राओ ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया । शिक्षकों तथा छात्रों द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई तथा मतदान के लिए भी जागरूक किया गया।

Post a Comment

0 Comments