माध्यमिक शिक्षक संघ की जनपद कार्यकारिणी गठित व घोषितः सुधाकर सिंह

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में नवगठित कार्यकारिणी प्रथम बैठक नगर पालिका इण्टर कालेज में हुई जिसका संचालन जिला मंत्री प्रमोद सिंह ने किया। बैठक में नवगठित कार्यकारिणी में शामिल नामों की घोषणा की गई जिसमें दिनेश चक्रवर्ती कोषाध्यक्ष, मनोज चौबे संगठन मंत्री, प्रशांत पांडेय मीडिया प्रभारी, ब्रह्मदेव यादव आय व्यय निरीक्षक, आलोक श्रीवास्तव सोशल मीडिया प्रभारी बनाये गये। साथ ही डा. प्रविंद सिंह, राम प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, केशनाथ तिवारी, राजेश यादव, धर्मेंद्र शुक्ला, संतोष सिंह, रणन्जय सिंह, हरिश्चंद्र पांडेय, प्रवीण पांडेय उपाध्यक्ष, संजय सिंह, बंसराज यादव, संतोष सिंह, सुधीर राय, धर्मेन्द्र सिंह, अखिलेश चंद्र, मनोज सिंह, शैलेंद्र पांडेय, दिनेश शुक्ला, दीपक सिंह संयुक्त मंत्री बनाये गये। इसी क्रम में शिक्षक अजय सिंह, पतिराम यादव, जयशंकर सिंह, जोगेंद्र यादव, अजीत सिंह, राम प्रताप विश्वकर्मा, संतोष सिंह, चंद्र प्रकाश दुबे, अजय सिंह, राजेंद्र मौर्य, संदीप सिंह, सुनीता राय, शशिधर सिंह, राजमणि यादव, आशीष मिश्रा, शिव प्रसाद यादव, संजय सिंह, अनूप सिंह, नवीन सिंह, संदेश सिंह, संजय चौबे, जिया लाल बिंद, प्रदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, रविकांत, लाल बहादुर, आलोक दुबे, दयाशंकर यादव, कौशल बाबू, अनुक्रोश सिंह, सुमन कुमार, विकास गुप्ता जनपदीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य नियुक्त किये गये। इन सभी सदस्यों का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह तथा प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुये संगठन को गतिशील बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर डा. उमाकांत श्रीवास्तव, विपिन गंगवार, शैलेंद्र सिंह, विजय सिंह, वीरेंद्र यादव, विवेक मौर्य, छोटे लाल गुप्ता, हरिश्चंद्र, उमाशंकर यादव, राघवेंद्र यादव, डा. अरविंद सिंह, नागेंद्र सिंह, जितेंद्र यादव, विनोद यादव, देवेंद्र नाथ, कृष्ण मोहन यादव, राजेंद्र यादव सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments